पंजाब से बिहार जा रही 50 लाख की अवैध शराब बरामद, एक शराब तस्कर गिरफ्तार
चंदौली : एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चंदौली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में थाना चकिया पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक कंटेनर ट्रक से पंजाब राज्य से बिहार जा रही 50 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को जब्त किया गया है. साथ ही एक शातिर शराब तस्कर को भी दबोच लिया गया है. पुलिस को चेकिंग के दौरान शिकारगंज एरिया से यह कामयाबी मिली है.
बता दें कि थाना चकिया पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक अवैध शराब लेकर पुलिस चेकिंग के दर से टेंगरा मोड़ के से हाईवे से उतरकर शिकारगंज होते हुए राबर्ट्सगंज के रास्ते बिहार जाने के फिराक में है. उपरोक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा शिकारगंज स्थित राजा साहब के पोखरे के पास से एक प्लॉट बॉडी बीएस-3 ट्रक नम्बर HR47C1978 को हीराबंदी करके रोक लिया गया. पुलिस द्वारा ट्रक की तलाशी में कुल 620 पेटी (5518.8 लीटर) अवैध गैर प्रांत की अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त मोहन श्याम पुत्र छोटेलाल (उम्र 45 वर्ष) निवासी 150 भरना कलां छटा थाना बरसाना जनपद मथुरा (उ०प्र०) को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है.
मुर्गी दाना की फर्जी बिल्टी बनवाकर करता था तस्करी
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह तथा गाड़ी मालिक रविंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी कलर वास नेचना रेवाड़ी हरियाणा द्वारा मुर्गी दाना का फर्जी बिल्टी बनवाकर तस्करी का काम करते है. रास्ते में कोई भी कागज मांगता है तो मुर्गी दाना बात कर तथा कागज दिखाकर आगे बढ़ जाते हैं. बिहार में शराबबंदी के कारण पंजाब से सस्ती शराब खरीद कर बिहार में अधिक दामों पर हम लोग बेचते हैं. जिससे ज्यादा लाभ होता है तथा वह पंजाब प्रांत की बनी शराब हरियाणा, दिल्ली, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र व झारखंड राज्य होते हुए बिहार प्रांत को लेकर जाता है. आज नारायणपुर मिर्जापुर में हाईवे पर चेकिंग होने के कारण व टेंगरा मोड़ से चकिया अहरौरा होते हुए बिहार जा रहा था.
गिरफ्तारी व बरामद की करने वाली संयुक्त पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष अतुल कुमार, उप निरीक्षक गिरीश चंद्र राय, यज्ञ नारायण यादव, हेड कांस्टेबल जल भारत यादव, दीपचंद गिरी, रामतीर्थ, अनुज यादव, प्रेम प्रकाश यादव, कांस्टेबल नीरज कुमार मिश्रा, अजीत कुमार सिंह, मनीष कुमार प्रसाद, गणेश तिवारी, संदीप कुमार, मनोज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल राणा प्रताप सिंह, विजेंद्र कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, रामानंद यादव, अरविंद कुमार, प्रदीप सिंह, राकेश यादव शामिल रहे.


















