सकलडीहा में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 18 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

57

सकलडीहा में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 18 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

चंदौली : सकलडीहा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 90 पाउच में कुल 18 लीटर देशी शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सकलडीहा पुलिस टीम 10 अक्टूबर की रात चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान रात करीब 11:50 बजे भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास दो संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 90 पाउच देशी शराब ब्लू लाइम बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशन (19 वर्ष), निवासी अम्बेडकर नगर, सकलडीहा तथा संजय (35 वर्ष), निवासी सकलडीहा बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने 11 अक्टूबर को थाना सकलडीहा में मुकदमा अपराध संख्या 200/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उपनिरीक्षक अभिमन्यु राय, कांस्टेबल संदीप यादव और कांस्टेबल अंकुर शुक्ला शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान जारी रहेगा।