बोलेरो व स्कार्पियो के टक्कर में पांच घायल, दोंनो वाहन क्षतिग्रस्त
चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बा के पास बुद्धवार की देर रात को बोलेरो और स्कार्पियो की टक्कर में पांच लोग घायल हो गये. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जहाँ विजय शंकर की हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
बबुरी थाना क्षेत्र के कोदोचक गांव के रहने वाले 42 वर्षीय मुरारी प्रसाद, 35 वर्षीय विजय शंकर, 31 वर्षीय अनिल कुमार, 16 वर्षीय खुशी बुद्धवार को खिचड़ी की रस्म कर अपने घर वापस जा रहे थे. सकलडीहा की तरफ से स्कार्पियो सवार अनिल कुमार भी घर जा रहे थे. चहनियां कस्बा के पास चन्दौली वाया चहनियां मुख्य मार्ग पर स्कार्पियो-बोलेरो की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गयी. स्कार्पियो सवार तो बच गया किन्तु बोलेरो में सवार सभी घायल हो गये. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. सभी का प्राथमिक उपचार किया गया. जिसमें विजय शंकर की हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया.


















