चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

126

चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली : थाना धीना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. जिसके ऊपर पूर्व में एसपी द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कम्प मचा हुआ है. साथ ही जनपद में अपराधियों के ऊपर लगातार हो रही कार्रवाई से लोग एसपी व चंदौली पुलिस की सराहना कर रहे है.

पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक थाना धीना रमेश यादव मय पुलिस टीम के साथ थाना मुगलसराय क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबीर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त अनूप चौबे उर्फ मोनू पुत्र स्व० राम लखन चौबे उर्फ द्विज निवासी हुसेपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ हाल पता महुरा प्रकाशपुर थाना धीना जनपद चंदौली पड़ाव से मढ़िया मोड़ थाना मुगलसराय पर मौजूद है. सूचना के आधार पर अभियुक्त को मढ़िया मोड़ पहुंचकर घेराबन्दी कर प्रातः 06:40 बजे गिरफ्तार किया गया.

इस बाबत सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि थाना धीना अंतर्गत गैंगस्टर एक्ट का वांछित व इनामियां अभियुक्त अनूप चौबे उर्फ मोनू पुत्र राम लखन चौबे निवासी हुसेपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ हाल पता महुरा प्रकाशपुर थाना धीना जनपद चंदौली जिसके ऊपर पूर्व में गोवध के मुकदमे पंजीकृत है. इसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी द्वारा पूर्व में 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. जिसे आज थाना धीना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव व पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है. अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.