बलुआ पुलिस ने एक अभियुक्त को दबोचा, कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद

1028

बलुआ पुलिस ने एक अभियुक्त को दबोचा, कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद

चंदौली : बलुआ पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंगलवार को अवैध तमंचा सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. जिसकी तलाशी के दौरान एक कारतूस भी बरामद हुआ हैं. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है.

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार बलुआ पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो अपराधिक प्रवृत्ति का है और थाना धानापुर में मोटरसाइकिल चोरी का वांछित है. वह सराय मोड़ के पास खड़ा है और कही जाने की फिराक में है. सूचना के आधार पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची. तो सामने से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया. और पुलिस को देखकर भागना चाहा तो मौजूदा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ. गिरफ्तार अभियुक्त हर्ष मिश्रा पुत्र शिवमोहन मिश्रा ग्राम डेढ़वलिया थाना धानापुर का निवासी है. अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में थाना धानापुर में भी मुकदमा पंजीकृत है. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही.

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शैलेश कुमार यादव, उप निरीक्षक अभिषेक शुक्ला, कांस्टेबल रमेश चौहान शामिल रहे.