गोरखपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी दो ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

69

गोरखपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी दो ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

गोरखपुर। ट्रेनों में हो रही अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सहरसा-सरहिन्द-सहरसा और दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है। अलग-अलग तारीख में चलने वाली इन ट्रेनों से यात्रियों को राहत मिलेगी।

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सरहिंद सहरसा 19 व 26 जून और सहरसा-सरहिन्द ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 24 जून को चलेगी। सहरसा से शाम 07.30 बजे यह ट्रेन चलेगी। गोरखपुर से सुबह 07.45 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन दोपहर 12.05 बजे सरहिन्द पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सरहिन्द से रात में 02.00 बजे छूटेगी।

दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचालन दरभंगा से 24 जून को और अमृतसर से 19 व 26 जून को किया जाएगा। दरभंगा-अमृतसर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 24 जून को रात में 03.25 बजे गोरखपुर से छूटेगी।