हाइवे किनारे नियम विरुद्ध भारी वाहन खड़ा करने पर हुई कार्रवाई, नो पार्किंग जोन में खड़े 170 ट्रको का हुआ चालान

62

हाइवे किनारे नियम विरुद्ध भारी वाहन खड़ा करने पर हुई कार्रवाई, नो पार्किंग जोन में खड़े 170 ट्रको का हुआ चालान

चंदौली : हाइवे किनारे किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर व क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज के पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस टीम द्वारा सोमवार को नो पार्किंग जोन में खड़े 170 वाहनों का चालान किया गया. ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताया गया कि लगातार नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों से हो रही दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है.

इस बाबत क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान जनपदीय पुलिस के द्वारा आमजन व वाहन चालकों को यातायात के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है.

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशे की हालत में वाहन न चलाए. निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाए. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें. अवयस्क को वाहन न चलाने दें. चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें. बताया कि विशेष अभियान के क्रम में यातायात पुलिस व जनपदीय पुलिस द्वारा नो-पार्किंग जोन में खड़ा करने पर 170 ट्रकों का चालान किया गया है.