कांग्रेसियों ने फूंका पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पुतला, राहुल गांधी को अपशब्द कहे जाने का लगाया आरोप

380

कांग्रेसियों ने फूंका पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पुतला, राहुल गांधी को अपशब्द कहे जाने का लगाया आरोप

चंदौली : जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका. लोगों ने आरोप लगाया कि सदन में गरीब, मजदूर, आदिवासी, अल्पसंख्यक, मध्यम वर्ग और जातीय जनगणना की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी का विचार भाजपा के लोगों को नागवार गुजर रहा है. आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल गांधी की जाति पूछकर मामलें को दूसरी तरफ मोड़ा जा रहा है. चेताया कि भाजपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई नही हुई तो कांग्रेस के नेता आंदोलन करने के लिए सड़क पर उतरेंगे.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपाई संस्कृति में ही झूठ, नफरत और बदजुबानी के तत्व मौजूद है. जिसका असर अब दिखने लगा है. इनके शीर्ष नेतृत्व से लेकर जमीनी नेता कहे जाने वाले लोग देश की वर्तमान पीढ़ी को गाली संस्कृति परोस रहे है. कथनी करनी में फर्क और इनका दुराचरण अब संसद में दिखाई देने लगा है. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेसमुक्त लोकसभा का सपना देखने वाली भाजपा सरकार और उसके नेता कांग्रेस के प्रतिपक्ष मजबूत और मुखर नेता राहुल गाँधी के द्वारा देश और जनहित के ऊपर किये गए सवालों से तिलमिला जा रहे है. पूछे गए सवालों का उत्तर देने के बजाय नेता प्रतिपक्ष के प्रति अपशब्द और अपमानजनक शब्दो का प्रयोग कर रहे है. जो निंदनीय है.

इस दौरान शहर अध्यक्ष राम जी गुप्ता, डॉ० नारायण मूर्ति ओझा, श्री आनंद शुक्ला, मधुराय, रजनीकांत पांडेय, सतीश बिंद, गंगा प्रसाद, राजेंद्र गौतम, मुनीर खान, राहुल सिंह, प्रदीप मिश्रा, राधेश्याम, दिनेश चंद्रा, बृजेश गुप्ता, राकेश सिंह सैयद अंसारी, राजू कनौजिया, सत्येंद्र उपाध्याय, इंद्रजीत मिश्रा, विवेक सिंह, प्रभात मिश्रा इत्यादि कांग्रेस जन मौजूद थे.