दीर्घकालीन निवेश से मजबूत होगी आर्थिक विरासत : डॉ. विनय प्रकाश तिवारी
वाराणसी : LTP Calculator Financial Technology Private Limited की ओर से बुधवार को वाराणसी के प्रतिष्ठित होटल प्रिस्टीन में निवेशक सम्मान एवं डिनर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। Nippon Mutual Fund के विशेष सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में निवेशकों को रिटायरमेंट प्लानिंग, दीर्घकालीन निवेश और आने वाली पीढ़ियों के लिए संपत्ति निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण वित्तीय जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में NJ Wealth के भोलानाथ ने सरल भाषा में रिटायरमेंट प्लानिंग के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवनभर की कमाई को योजनाबद्ध तरीके से निवेश कर रिटायरमेंट के बाद आर्थिक आत्मनिर्भरता सुनिश्चित की जा सकती है।
LTP Calculator के संस्थापक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने दीर्घकालीन निवेश का महत्व समझाते हुए गेंदे के फूल और सागौन के पेड़ का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि गेंदे का फूल कुछ महीनों में खिलकर जल्दी मुरझा जाता है, जबकि सागौन को तैयार होने में वर्षों लगते हैं, लेकिन उसकी लकड़ी कई पीढ़ियों तक उपयोगी रहती है। इसी तरह निवेश में धैर्य, समय और अनुशासन दीर्घकाल में मजबूत आर्थिक आधार तैयार करते हैं।
उन्होंने कहा कि निवेश सिर्फ पैसा जमा करने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए आर्थिक विरासत तैयार करने का प्रयास भी है।
इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले Wealth Associates को Rewards & Recognition समारोह में सम्मानित किया गया। पीयूष पांडेय को Highest SIP Count, पल्लवी पांडेय को Highest AUM Transfer, खुशी को Highest SIP Value, रिद्धिमा को Highest Lumpsum Investment, तनु को Performer of the Month तथा श्रुति को Highest New Investor Onboarding Award से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन निवेशकों और कंपनी प्रतिनिधियों के बीच संवाद एवं रात्रिभोज के साथ हुआ। डॉ. तिवारी ने कहा कि LTP Calculator का उद्देश्य निवेश को बढ़ावा देने के साथ लोगों में बेहतर वित्तीय समझ विकसित करना है, ताकि वे परिवार, रिटायरमेंट और भविष्य को लेकर बेहतर आर्थिक निर्णय ले सकें।
अस्वीकरण : म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। निवेश से पहले योजना से संबंधित सभी दस्तावेज ध्यानपूर्वक पढ़ें। पिछला प्रदर्शन भविष्य के रिटर्न की गारंटी नहीं है।


















