डॉ. कृष्णानंद पाण्डेय ने निभाया रक्षाबंधन का वादा, अमोघपुर में बहनों को बांटे हेल्थ कार्ड, मुगलसराय विधानसभा में 50 हजार हेल्थ कार्ड बनवाने का संकल्प, निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की कही बात

34

डॉ. कृष्णानंद पाण्डेय ने निभाया रक्षाबंधन का वादा, अमोघपुर में बहनों को बांटे हेल्थ कार्ड, मुगलसराय विधानसभा में 50 हजार हेल्थ कार्ड बनवाने का संकल्प, निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की कही बात

चंदौली : रक्षाबंधन पर बहनों से किए गए वादे को आगे बढ़ाते हुए मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. कृष्णानंद पाण्डेय ने अमोघपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं को हेल्थ कार्ड वितरित किए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षा को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर व्यापक अभियान चलाने की बात कही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की मजबूत आधारशिला हैं। वे अपनी जिम्मेदारियों के साथ दो परिवारों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और सम्मान की चिंता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया था, जिसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिलता है तो करीब 50 हजार हेल्थ कार्ड बनवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की बहनों को इन कार्डों के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

डॉ. पाण्डेय ने कहा कि आर्थिक स्थिति किसी भी बहन के आवश्यक उपचार में बाधा न बने, इसके लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहनों का स्नेह और विश्वास उनके लिए अमूल्य है और उनके स्वास्थ्य एवं हितों से जुड़े विषयों पर वह सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। हेल्थ कार्ड प्राप्त करने वाली महिलाओं ने पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की।