चंदौली में भाजपा की नई जिला कार्यसमिति घोषित, कैलाश जायसवाल बने कोषाध्यक्ष

108

चंदौली में भाजपा की नई जिला कार्यसमिति घोषित, कैलाश जायसवाल बने कोषाध्यक्ष

चंदौली : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद चंदौली में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यसमिति का पुनर्गठन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद काशी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चंदौली जिले में जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह ने नई जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है।

नई कार्यसमिति में संगठन के विभिन्न दायित्वों के लिए अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ ही युवाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला उपाध्यक्ष पद पर योगेश सिंह, राम सुन्दर चौहान, शिवशंकर पटेल, किरण शर्मा, जैनेन्द्र राम, साधना सोहनी उर्फ रीना तिवारी, सुशील सिंह तथा राकेश मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है।

जिला महामंत्री के रूप में सुजित जायसवाल, जितेन्द्र पाण्डेय और सुरेश मौर्या को दायित्व सौंपा गया है। वहीं जिला मंत्री पद पर आशीष गुप्ता, दिलीप सोनकर, संकठा राजभर, भगवती तिवारी, ब्रिजेश बिन्द, पुष्पांजली चौहान, प्रतीक पाण्डेय और संजय गुप्ता को मनोनीत किया गया है।

संगठन की वित्तीय एवं कार्यालयीय व्यवस्था के लिए कैलाश जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जिला सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह को दी गई है। जिला कार्यालय प्रभारी रंजन शाह तथा कार्यालय सह प्रभारी के रूप में सौरभ चंद्रा और धनंजय सिंह को दायित्व सौंपा गया है। कैलाश जायसवाल के कोषाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह है और उन्हें लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

पार्टी के मीडिया एवं डिजिटल संगठन को भी नई कार्यसमिति में विशेष महत्व दिया गया है। जिला मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र अग्रहरी, मीडिया सह प्रभारी प्रमोद चौबे एवं धर्मेन्द्र सिंह चन्देल बनाए गए हैं। सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी चन्द्रभूषण चौबे को दी गई है, जबकि मनोज उपाध्याय और श्रीकान्त विश्वकर्मा को सह संयोजक बनाया गया है।

इसी क्रम में आईटी सेल संयोजक के रूप में अश्वनि राय तथा सह संयोजक के रूप में अवनीश द्विवेदी और विवेक यादव को जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा की नई जिला कार्यसमिति में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है। पार्टी नेताओं का कहना है कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के अनुभव, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा से जनपद में भाजपा को और मजबूती मिलेगी। नई कार्यसमिति के गठन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।