20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का आरोप, चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप, परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर

152

20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का आरोप, चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप, परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर

चंदौली : जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां 20 वर्षीय युवती के साथ उसके ही चचेरे भाई द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, परिवार के सदस्य जब घर पर मौजूद नहीं रहते थे, तब आरोपी चचेरा भाई अक्सर उनके घर आता-जाता था। इसी दौरान उसने युवती के साथ कथित रूप से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने देर रात अलीनगर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

वहीं, पीड़िता को आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण (मेडिकल जांच) के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस बाबत सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वही घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।